आकाश और श्लोका के घर बेटे का हुआ जन्म , दादा बने मुकेश अंबानी
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई : अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए। उनके बड़े बेटे को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। अंबानी परिवार के प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया, ‘‘श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।’’
आकाश और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की मार्च 2019 को शादी हुई थी।
मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत। अंबानी परिवार विदेश में काफी समय बिताने के बाद पिछले महीने दिवाली से ठीक पहले मुंबई लौटा था।
बयान में कहा गया, ‘‘नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी है।’’
बयान के मुताबिक, ‘‘नए शिशु के आगमन से मेहता और अंबानी परिवारों को बहुत खुशी मिली है और मां तथा बेटा दोनों स्वस्थ हैं।’’
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!


