हज-2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आज 10 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी तक कर दिया गया

हज-2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आज 10 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी तक कर दिया गया

मुंबई : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हज-2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आज 10 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी तक कर दिया गया है और साथ ही हज यात्रियों के अनुमानित खर्च में भी कमी की गई है।

मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रति तीर्थयात्री अनुमानित खर्च को रवानगी केन्द्रों के अनुसार कम कर दिया गया है।

Read More मुंबई : धारावी के कपल के खिलाफ केस दर्ज 13 महीने के बेटे को 1.05 लाख में बेच दिया 

नकवी ने यह भी कहा कि हज जून-जुलाई 2021 में होना निर्धारित है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया चल रही है।

Read More  मुंबई : फेस्टिव सीजन में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार अस्थायी नौकरियों में होगी बड़ी बढ़ोतरी

नकवी ने यहां भारतीय हज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसके बाद उनके हवाले से जारी बयान में कहा गया है, ”आज यानी दस दिसंबर हज 2021 के लिये आवेदन का अंतिम दिन था। अब इस तारीख को बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दिया गया है।”

Read More मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?

बयान में कहा गया है कि हज 2021 के लिये अब तक 40 हजार से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 500 से अधिक वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘‘मेहरम’’ श्रेणी (पुरुष साथी के बिना हज पर जाना) के तहत आवेदन किया है।

Read More मुंबई : घाटकोपर में नलों से आ रहा गंदा पानी... दूषित जल से बीमारियों का खतरा !

बयान के अनुसार हज 2020 के लिये 2,100 महिलाओं ने इस श्रेणी के तहत आवेदन किया था। उनके आवेदन अभी वैध हैं, इसलिये वे अगले साल हज पर जाएंगी। इसके अलावा इस श्रेणी में नए आवेदन भी स्वीकार किये जा रहे हैं। इस श्रेणी के तहत हज पर जाने की इच्छुक महिलाओं को लॉटरी व्यवस्था से अलग रखा जाएगा।

नकवी ने कहा कि सऊदी अरब से फीडबैक मिलने और उसपर चर्चा के बाद प्रति हज यात्री अनुमानित खर्च को रवानगी केन्द्रों से अनुसार कम कर दिया गया है।

हज 2021 पर जाने के लिये 10 रवानगी केन्द्र अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोचीन, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और श्रीनगर हैं।

हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिये एवं ऑफलाइन माध्यम से किये जा रहे हैं।

नकवी ने कहा, ‘‘ रवानगी केन्द्र (इम्बार्केशन प्वाइंट) के अनुसार हज 2021 के खर्च के आकलन एवं सऊदी अरब से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रति हज यात्री सम्भावित खर्च भी कम किया गया है। वर्तमान आंकलन के मुताबिक, अहमदाबाद और मुंबई रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 30 हजार रूपये; बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और हैदराबाद रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये खर्च करने होगे।’’

उनका कहना है कि कोच्चि एवं श्रीनगर रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये; कोलकाता रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 3 लाख 70 हजार रूपये और गुवाहाटी रवानगी केन्द्र से जाने वाले हज यात्रियों को लगभग 4 लाख रूपये प्रति हज यात्री खर्च करना होगा।

नकवी ने कहा, ‘‘ हज 2021 में, कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल गाइडलाइन्स का मुस्तैदी से पालन किया जायेगा।’’

मंत्री के मुताबिक, संपूर्ण हज प्रक्रिया, सऊदी अरब की सरकार एवं भारत सरकार द्वारा कोरोना आपदा के मद्देनजर तय किये जाने वाले पात्रता मानदंड, आयु मानदंड, स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार हो रही है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा