भाजपा नेताओं ने कहा पार्टी छोड़ने का खडसे का फैसला चौंकाने वाला

भाजपा नेताओं ने कहा पार्टी छोड़ने का खडसे का फैसला चौंकाने वाला

महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने बुधवार को पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के पार्टी छोड़ने के फैसले को चौंकाने वाले बताते हुए निराशा जतायी।
इससे पहले राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि शुक्रवार को खडसे सत्तारूढ़ राकांपा में शामिल होंगे।

खडसे के कदम के बारे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘ जब तक आज मुझे उनका इस्तीफा नहीं मिल गया, हमें उम्मीद थी कि खडसे पार्टी में बने रहेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम बातचीत से कोई समाधान निकलने को लेकर आशावादी थे और कुछ नेताओं के साथ उनकी निराशा के बावजूद आगे बढ़ने की उम्मीद थी… मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज

भाजपा नेता ने कहा, ‘यह हमारे लिए एक कटु सच है कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है।’

Read More मुंबई : बंदरगाह पर क्रेन में लगी आग, दो घायल

उन्होंने कहा, ‘उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने भाजपा के लिए कई वर्षों तक काम किया और राज्य के विभिन्न समुदायों के लिए काम किया।’

Read More ठाणे में सेक्स रैकेट का खुलासा महिला गिरफ्तार

पार्टी के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पार्टी को यह विचार करने की जरूरत है कि खडसे ने पार्टी छोड़ने का फैसला क्यों किया।

Read More बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में 100 परिवारों का सितंबर तक पुनर्वास, इसके बाद बाकी झोपड़ियां हटाने की तैयारी

उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘पार्टी छोड़ने का खडसे का फैसला प्रदेश भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी के विकास के लिए काम किया था। मुझे लगता है कि पार्टी को यह सोचने की जरूरत है कि क्यों उनके जैसे वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।”

मुनगंटीवार ने कहा, ‘खडसे पार्टी के एक कुशल नेता थे और हमने हमेशा उन्हें महाराष्ट्र में भाजपा के अग्रणी नेताओं में से एक के रूप में देखा। मैं चाहता हूं कि वह वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।’

Tags: