मुंबई के धारावी में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

मुंबई के धारावी में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

मुंबई :मुंबई के धारावी में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 2.40 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंबई अपराध शाखा के स्वापक निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 47 वर्षीय मंजर दीन मोहम्मद शेख को बुधवार शाम गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर एएनसी की घाटकोपर इकाई ने धारावी के रोड पर जाल बिछाया और शेख को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पास से 1.2 किलोग्राम हेरोइन मिली जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपये है। वह अपने ग्राहकों को बेचने के लिए इस नशीले पदार्थ को ले जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि एएनसी आरोपी को 2018 में भी मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा