राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प और धक्का मुक्की

राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प और धक्का मुक्की

नई दिल्ली: हाथरस रेप कांड को लेकर पूरे देश में जकमर बवाल हो रहा है। वहीं, आज पीड़ित परिवार से मुलकात करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पैदल निकले थे, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इस दौरान राहुल गांधी की पुलिसकर्मियों से जमकर झड़प हुई और उनसे धक्का मुक्की किए जाने की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Read More मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा... बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत !

Read More मोरबे जलाशय में केवल 75% ही पीने योग्य पानी... नवी मुंबई पर मंडराया जल संकट!

इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि देखो, पुलिस ने कैसे मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और जमीन पर गिरा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही घूम सकते हैं? क्या आम आदमी कहीं आ-जा नहीं सकता?’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी गाड़ी रोक दी गई, इसलिए हम पैदल चलने लगे।

Read More आजमगढ़ः पुलिस की वर्दी, शराब ठेके का ऑफर... 5वीं पास शख्स ने ठगे 90 हजार

Image

Read More महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं अकेला यहां से हाथरस जाना चाहता हूं। मुझे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है मुझे ये बता दीजिए। वहीं पुलिस ने कहा, “हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।”

Image

 

​इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है ​कि हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

Tags:

Related Posts