महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सिनेमाघरों और और नाटकघरों को खोलने के पक्ष में हैं

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सिनेमाघरों और और नाटकघरों को खोलने के पक्ष में हैं

मुंबई : महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सिनेमाघरों और और नाटकघरों को खोलने के पक्ष में हैं लेकिन मौजूदा कोविड-19 महामारी के दौर में उसकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ‘थियेटर ऑनर एसोसिएशन’ के प्र्रतिनिधियों के साथ बैठक में देशमुख ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट से चर्चा करेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण सिनेमाघर और नाटकघर पिछले छह महीने से बंद हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को नए दिशा-निर्देश जारी कर निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर और गतिविधियों को छूट दी है जिसमें 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों, नाटकघरों और बड़े मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी शामिल है। लेकिन इनमें अधिकतम 50 प्र्रतिशत सीटें ही भरी जा सकेंगी। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी ताजा दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिनेमाघर,तरण ताल, मनोरंजन पार्क, नाटकघर, मॉल और बाजारों में स्थित सिनेमाघर, सभागार बंद रहेंगे। देशमुख ने बताया, ‘‘जब हम उन्हें खोलेंगे (सिनेमाघरों और अन्य को) तो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा होगी। राज्य सरकार उन्हें खोलने के पक्ष में हैं और मैं इस संबंध में ठाकरे, अजीत पवार और थोराट से बात करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दशहरा, दीवाली और क्रिसमस पर लोग नाटकघरों और सिनेमाघरों के लिए लंबी लाइनें लगाएंगे। उन्हें वापस शुरू करने का यह सही समय है। सरकार सोच रही है कि उन्हें कैसे खोला जाए क्योंकि लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’’

Read More नालासोपारा में तबेला चहा-जमजम बिरयानी आउटलेट का वीडियो वायरल, खाने के बीच चूहा दिखने का दावा

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा