सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में फंसी रकुल प्रीत सिंह फिर पहुंचीं हाईकोर्ट, ड्रग मामले मे मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की लगाई गुहार

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में फंसी रकुल प्रीत सिंह फिर पहुंचीं हाईकोर्ट, ड्रग मामले मे मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की लगाई गुहार

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में फंसी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि उनके खिलाफ मीडिया में चल रहीं खबरों और पब्लिश हो रहे आर्टिकल्स को तुरंत रोकने के अंतरिम निर्देश दिए जाएं।

अधिवक्ता हिमांशु यादव, अमन हिंगोरानी और श्वेता हिंगोरानी के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि रकुल प्रीत फिल्म कर शूटिंग के सिलसिले में इस समय हैदराबाद में हैं। वह मीडिया में आईं इन खबरों को देखकर स्तब्ध हैं कि मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 24 सितंबर को उन्हें रिया चक्रवर्ती से जुड़े ड्रग्स मामले में समन भेजा है। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को एनसीबी की ओर से हैदराबाद या मुंबई के पते पर कोई समन नहीं मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले सप्ताह में इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

Read More महाराष्ट्र : 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR... UPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल,

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह अचानक तब चर्चा में आ गईं, जब एनसीबी के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने मीडिया को लेकर यह उम्मीद जताई थी कि वह रिया चक्रवर्ती के केस में रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में संयम बरतेगा।

Read More महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम!

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा