महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके बेटे आदित्य ठाकरे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके बेटे आदित्य ठाकरे और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) उनके बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। तीनों पर चुनावी हलफनामे में गलत या अधूरी जानकारी देने का आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने इसकी जांच सीबीडीटी को सौंप दी है।

तीनों नेताओं ने दी है यह गलत जानकारी
दरअसल, वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के सत्तारूढ़ दल शिवसेना और उनकी सहयोगी​ पार्टी एनसीपी के नेताओं के बारें में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ताओं ने कुछ दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपे हैं, जिसमें पता चला है कि इन नेताओं ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारी की अधूरी जान जानकारी दी है। जिसके चलते तीनों नेताओं को जांच का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने इन दस्तावेजों को देखने के बाद जांच के लिए सीबीडीटी के पास भेज दिए हैं।

Read More मुंबई से ग्रेटर नोएडा तक Meth का जाल! ATS ने ₹9.4 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, कथित नेटवर्क का बड़ा खुलासा

इस तरह हो सकती है 6 महीने की जेल
बता दें कि हलफनामे में लिखी संपत्ति और देनदारी की जानकारी सीबीडीटी वेरिफाइ करेगा। जिसका इंतजार चुनाव आयोग कर रहा है, अगर शिकायतकर्ताओं के द्वारा दी जानकारी सही पाई जाती है तो तीनों नेताओं को पीपल ऐक्ट की धारा 125 ए के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके अलावा उनको 6 महीने की जेल या जुर्माना हो सकता है।

Read More पुणे: छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आदिवासी छात्रों के उठे मुद्दे

चुनावी हलफनामे में देनी होती है यह जानकारी
लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार को चुनाव आयोग के सामने अपनी सभी तरह की जानकारी देनी होती। इसमें आपराधिक मामले, चल-अचल संपत्ति, देनदारी-लेनदारी और अपनी शैक्षिक योग्यता का ब्योरा देना होता है। वहीं साल 2013 में चुनाव आयोग ने तय किया था कि हर उम्मीदवार की ओर से दी गई लिखि​त जानकारी की जांच सीबीडीटी करेगा। अगर उनके द्वारा जानकारी गलत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Read More नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा