कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच, उद्धव ठाकरे बोले खामोशी को न समझें मेरी कमजोरी

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच, उद्धव ठाकरे बोले खामोशी को न समझें मेरी कमजोरी

मुंबई। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) रविवार को जनता के सामने आए। उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता को संबोधित किया। हालांकि उन्होंने कंगना विवाद पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।

ठाकरे ने कहा कि फिलहाल मैं राजनीति पर बात नहीं करना चाहूंगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मेरे पास जवाब नहीं है। महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, इसलिए मैं महाराष्ट्र की बदनामी पर बात करूंगा। ठाकरे ने कंगना का नाम तो नहीं लिया, लेकिन साफ कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक साइक्लोन आते रहेंगे और वो उनका सामना करते रहेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया है।

Read More मुंबई: शिवसेना विवाद में उद्धव गुट का चुनाव आयोग पर निशाना

हालांकि अभी कोरोना का संकट का खत्म नहीं हुआ है। सरकार की तरफ से सामान्य जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस दौरान संयम दिखाया है और राज्य सरकार का भरपूर साथ दिया है।

Read More मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा