AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने धमकी महाराष्ट्र में मस्जिदें नहीं खोली गईं तो सड़क पर नमाज पढ़ी जाएगी

AIMIM के सांसद इम्तियाज जलील ने धमकी महाराष्ट्र में मस्जिदें नहीं खोली गईं तो सड़क पर नमाज पढ़ी जाएगी

मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के सांसद ने धमकी दी है कि यदि महाराष्ट्र में मस्जिदें नहीं खोली गईं तो सड़क पर नमाज पढ़ी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना के सर्वाधिक (7,33,568) मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 1 लाख 78 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हैं, जबकि 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि जब व्यवसाय, कारखाने, बाजार, खोल दिए गए हैं, यहां तक ​​कि बसें, ट्रेन और उड़ानें भी संचालित हो रही हैं, तो फिर धार्मिक स्थल क्यों नहीं खोले जा रहे। जलील ने कहा- राजस्व के लिए शराब की दुकानें भी खोल दी गई हैं और सीमित लोगों के साथ शादी-विवाह के आयोजन की भी अनुमति है। हम आखिर कब तक इंतजार करेंगे?
जलील ने हिन्दुओं से भी अपील की है कि वे भी मंदिरों और पूजा स्थलों को खुलवाने की पहल करें। सांसद ने कहा कि हम दो सितंबर को राज्य में स्थित तमाम मस्जिदों को खुलवाने का आह्वान करेंगे। सरकार अगर इजाजत दे तो ठीक नहीं तो हम सड़क पर नमाज पढ़ेंगे। दूसरी ओर, भाजपा ने सांसद जलील के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी