भारत के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता अमित शाह कोविड-19 पॉजिटिव

भारत के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता अमित शाह कोविड-19 पॉजिटिव

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाद भारत के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता एवं भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने खुद दी एवं कोविड सेंटर में भर्ती हो गए।

श्री अमित शाह ने बताया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

Read More मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा... बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत !

क्रिटिकल केस के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 56 हजार 220 हो गई है। 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 9 हजार की हालत गंभीर है। इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 18,720 क्रिटिकल केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर और 8,318 क्रिटिकल केस के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है।

Read More महाराष्ट्र : 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR... UPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल,

भारत का क्रिटिकल रेट दुनिया में सबसे ज्यादा
सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इन 3 देशों के इन आंकड़ों को प्रतिशत में देखें तो भारत में सबसे ज्यादा 1.57% मरीजों की हालत गंभीर है। आसान भाषा में समझें तो भारत में अभी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उनमें से हर 200 संक्रमितों में से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका में 200 मरीजों पर लगभग 2 मरीज और ब्राजील में 1 संक्रमित की हालत नाजुक है।

Read More महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम!

Tags:

Related Posts