नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त-सितंबर से पहले ही शुरू हो जाएंगी इंटरनेशनल उड़ानें

नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त-सितंबर से पहले ही शुरू हो जाएंगी इंटरनेशनल उड़ानें

देश में घरेलू उड़ान शुरू करने के ऐलान के बाद सरकार ने साफ कर दिया है कि जल्द ही देश से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शुरू कर दी जाएंगी. केंद्र सरकार की कोशिश है कि अगस्त से पहले कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी जाएं.

नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए. इस दौरान उन्होंने पब्लिक के सवालों का जवाब दिया. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले हम इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू कर सकते हैं.

Read More दिल्ली  जंतर-मंतर पर मारपीट के मामले में भारद्वाज को न्यायिक हिरासत

उन्होंने बताया कि अभी तक वंदे भारत मिशन के तहत 25 हजार 465 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है और मई के अंत तक यह आंकड़ा 50 हजार के करीब हो जाएगा.

Read More बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में 100 परिवारों का सितंबर तक पुनर्वास, इसके बाद बाकी झोपड़ियां हटाने की तैयारी

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि देश में 25 मई से घरेलू उड़ाने शुरू हो रही हैं. एयरलाइन कंपनियों ने टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है. अभी जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक बुकिंग के पहले दिन काफी लोगों ने टिकट लिए हैं. फ्लाइट सेवा की काफी डिमांड है.

Read More मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू उड़ान के लिए डिटेल एसओपी जारी कर दी गई है. एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले आने होगा और मास्क पहनना होगा. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) पालन करना होगा. उन्होंने बताया कि अगर डिमांड अच्छी रही और राज्यों के साथ तालमेल ठीक रहा तो जल्द ही घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ा दी जाएगी.

Read More महिम में नशे के खिलाफ जागरूकता की जरूरत, सबरी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन ने उठाई आवाज

बता दें कि हरदीप सिंह पुरी ने 20 मई को ट्वीट करके बताया था कि 25 मई से घरेलू उड़ानें (Domestic Flight) शुरू हो जाएंगी. 21 मई को इसके लिए डिटेल गाइडलाइंस भी जारी की गई थी. देश में लॉकडाउन- 4 31 मई को खत्म हो रहा है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें धीरे-धीरे छूट दे रही है.

Tags:

Related Posts