भाजपा नेता हाजी अरफ़ात शेख ने राज्य सरकार से अजीबो-गरीब मांग की है , पीपीई किट पहन कर लोगो को नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी

भाजपा नेता हाजी अरफ़ात शेख ने राज्य सरकार से अजीबो-गरीब मांग की है , पीपीई किट पहन कर लोगो को नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच भाजपा नेता हाजी अरफ़ात शेख ने राज्य सरकार से मांग की है कि रमजान का महीना समाप्त हो रहा है, तमाम मुस्लिम भाई ईद की नमाज पढ़ना चाहते है ऐसे में पीपीई किट पहन कर उन्हें नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए. कोरोना के खतरे से बचने के लिए पीपीई किट का उपयोग किया जा रहा है, तो यह सुरक्षित है. ऐसे में इसे देखते हुए 2 घंटे के लिया रियायत देते हुए सरकार द्वारा जगह तय कर सभी मुस्लिम समाज को पीपीई किट पहन कर नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए. हाजी अराफात फडणवीस सरकार मे राज्यमंत्री रह चुके हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 33053 हो गई है. बीते 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 2347 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की जान गई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या अब 1198 हो गई है. हालांकि 600 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है. महाराष्ट्र में अब तक 7688 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं.

Read More मुंबई मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! अंधेरी-घाटकोपर के बीच अब हर 3 मिनट में ट्रेन

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमित व मरीजों की संख्या बढ़कर 20150 हो गई है. बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई में कोरोना से 38 मौतें दर्ज की गई है. मुंबई में कोरोना से अब तक हुई मौतों की संख्या 734 तक पहुंच गई है.

Read More मुंबई: होटल के बाहर युवक की हत्या, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Tags: