कोविड 19 के उपचार के लिए वैक्‍सीन निर्माण, दवा की खोज, निदान और परीक्षण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा

कोविड 19 के उपचार के लिए वैक्‍सीन निर्माण, दवा की खोज, निदान और परीक्षण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोरोना के उपचार के लिए वैक्‍सीन, दवाओं की खोज, निदान और परीक्षण की दिशा में देश के प्रयासों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 30 से अधिक भारतीय वैक्‍सीन विकास के विभिन्‍न चरण में हैं। औषधि विकास में तीन चरणों पर काम हो रहा है जिसमें मौजूदा दवाओं का पुन: संयोजन, नई औषधि पर प्रयोगशाला परीक्षण और सामान्‍य वायरस रोधी गुणों की जांच के लिए पौध उत्‍पाद और तत्‍वों का परीक्षण शामिल है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शोधकार्य, उद्योग और सरकार के समन्वित प्रयासों से कुशल नियामक प्रक्रिया पर विचार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि औषध अनुसंधान के लिए जिस नवाचारी ढंग से भारतीय वैज्ञानिक और उद्योग साथ आये हैं वह सराहनीय है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आई.सी.एम.आर. ने कहा है कि देश के विभिन्‍न सरकारी और निजी जांच केन्‍द्रों में अब तक कोविड 19 के 12 लाख 76 हजार सात सौ 81 नमूनों की जांच की गई है। इस बीच, परिषद देश में जांच सुविधा को बढाने के लिए सरकारी और प्राइवेट जांच केन्‍द्रों को मंजूरी दे रहा है। अब तक तीन सौ 21 सरकारी और एक सौ 18 निजी जांच केन्‍द्रों को कोविड 19 की जांच के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।

Read More महाराष्ट्र : नासिक में म्हाडा कार्रवाई के बाद निर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी... प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए इंतजार कर रहे बिल्डर

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा