मुंबई में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना जरूरी, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

मुंबई में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना जरूरी,  नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

मुंबई में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना जरूरी होगा, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त ने दिया आदेश । महाराष्ट्र, संक्रमित 1078:यहां बुधवार को 60 और पॉजिटिव केस मिलने से मरीजों की संख्या 1078 हो गई। इनमें 44 मुंबई और 9 पुणे में सामने आए। पुणे में 44 साल के व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत हो गई। उसे डायबिटीज की शिकायत थी। नागपुर में तब्लीगी जमात से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वे एक मस्जिद में ठहरे थे, सभी को यहीं पर क्वारैंटाइन कर दिया गया है। दूसरी ओर, मुंबई के बांद्रा वेस्ट के एक अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घटिया क्वालिटी के पीपीई किट दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 773 नए संक्रमित मिले और 35 मरीजों की मौत हुई। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा5 हजार 194 हो चुका है, इनमें से 402मरीज ठीक भी हुए हैं।जबकि 149की मौत हो चुकी है। वहीं, covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को देशभर में संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए

Read More  मुंबई: गणेश आगमन के दौरान भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार