महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चार नये मामलें, कुल संख्या 101
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित चार और लोगों का आज पता चला। इनमें से तीन पुणे के और एक सतारा का है। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 101 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
उधर, तेलंगाना में कोरोना के तीन और नये मामलों का पता चला है। ये तीनों विदेश यात्रा से लौटे थे। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 36 लोग कोरोना से संक्रमित हो च़ुके हैं।
Read More मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओडिशा के सभी तीस जिलों में आज से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। राज्य में पहले सिर्फ पांच जिलों में लॉकडाउन था और बाद में इसमें नौ अन्य जिले भी जोड़े गये थे। राज्य में अब तक कोरोना से सिर्फ दो लोग प्रभावित हुए हैं और संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने यह उपाय किये हैं।
Today's Epaper
Tags:


