सूचना और प्रसारण मंत्री ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड के अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की

सूचना और प्रसारण मंत्री ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड के अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की

जावडेकर ने आज पुणे और पिंपरी-चिंचवाड के नगरपालिका आयुक्‍तों, पुणे जिलाधिकारी और पुणे के संभागीय आयुक्‍त के साथ कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की।

पुणे में कोरोना वायरस का एक और मरीज पाए जाने के साथ ही कोविड-19 से पीडि़तों की संख्‍या बढ़कर 23 हो गयी है। महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अधिक मामले पुणे में ही मिले हैं।

Read More मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने दावा किया कि वह 'रोडसाइड स्कैम' की कोशिश से बच गए, गाड़ी चलाने वालों को चेतावनी दी

आज पुणे में आंशिक बंदी का अच्‍छा असर है। शहर के सभी बाजार बंद हैं। आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर, पुणे तथा पिंपरी-चिंचवाड़ के लगभग सभी व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठान और कंपनियां बंद हैं। रेल प्रशासन पैतृक शहर जाने के इच्‍छुक विद्यार्थियों और मजदूरों के लिए विशेष रेलगाड़ी की व्‍यवस्‍था के प्रयास कर रहा है।

Read More मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब

Tags: