शिवाजी से तुलना वाली किताब के खिलाफ राकांपा की छात्र इकाई ने की शिकायत

शिवाजी से तुलना वाली किताब के खिलाफ राकांपा की छात्र इकाई ने की शिकायत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने वाली एक किताब के लेखक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा नेता जय भगवान गोयल की किताब ‘‘आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी’’ से महाराष्ट्र में विवाद पैदा हो गया है। सत्तारूढ़ शिवसेना ने किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की है और उसके सहयोगियों ने तुलना पर ऐतराज जताया है। यह किताब दिल्ली भाजपा कार्यालय ने रविवार को जारी की थी।

नेशनलिस्ट स्टूडेंट कांग्रेस (एनएससी) की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष अक्षय पाटिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सिडको थाने में शिकायत देकर गोयल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। छात्र संगठन ने अपने आवेदन में कहा, ‘‘ छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श हैं और आज के किसी नेता के साथ उनकी तुलना करना उनका अपमान है।’’ पाटिल ने कहा, ‘‘इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं और लेखक जय भगवान गोयल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गयी है।’’ सिडको थाने के एक अधिकारी ने आवेदन की पावती की पुष्टि की और कहा कि उचित कार्रवाई के लिए इसे वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन महाराष्ट्र विकास आघाड़ी ने किताब की आलोचना की है।

Read More मुंबई: 'अगर हम पढ़े-लिखे होते तो ऑफिस में बैठते', मराठी नियम पर मुंबई के ऑटो ड्राइवरों की 3 दिन की हड़ताल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा