बाल ठाकरे स्मारक के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा: उद्धव ठाकरे

बाल ठाकरे स्मारक के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा: उद्धव ठाकरे

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि प्रस्तावित स्मारक स्थल प्रियदर्शिनी गार्डन में स्वदेशी पेड़ों की प्रजातियां लगाई जाएंगी।

ठाकरे प्रियदर्शिनी गार्डन पहुंचे तथा स्मारक स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थल पर और पौधे रोपे जाने चाहिए। यह स्थान उस वक्त से विवादों में था जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने दिसंबर की शुरुआत में मीडिया में आई खबरों पर ट्वीट किया था कि स्मारक निर्माण के लिए करीब एक हजार पेड़ काटे जाएंगे।

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

विवाद पैदा होने पर ठाकरे ने औरंगाबाद नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके दिवंगत पिता के स्मारक के निर्माण के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाए। ठाकरे ने प्रियदर्शिनी गार्डन के दौरे के दौरान एजेंसियों के साथ स्मारक योजना के ब्योरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा,‘‘हम यहां एक भी पेड़ नहीं काटेंगे बल्कि हम यहां और पौधे लगाएंगे।’’

Read More मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा