मुंबई के कामठीपुरा की एक इमारत में आग लगी, एक बच्ची समेत 8 घायल
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई. शहर के भीड़भाड़ वाले कामठीपुरा के नागपाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक पुरानी इमारत में आग लग गई। हादसे में एक बच्ची समेत 8 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, दमकल विभाग के काफी प्रयास के बाद तकरीबन 5 घंटे बाद इसपर काबू पा लिया गया है। घायलों में आदिल कुरैशी (20), निशा देवी (32), चंदादेवी (60), अनिया (2), मोहनराम (70) समेत 8 लोग शामिल हैं। इनमें से मोहनराम की हालत गंभीर है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, चाइना बिल्डिंग में लेवल 2 की यह आग सुबह 9.44 मिनट पर रिपोर्ट हुई। आरएस निमकर मार्ग पर स्थित इस इमारत तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला और सघन है। मौके पर दमकल के 4 फायर इंजन, 3 जेट, एक फायर टैंकर को भेजा गया है।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!


