महाराष्ट्र में ठाकरे राज, शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सूबे के 19वें मुख्यमंत्री बने

महाराष्ट्र में ठाकरे राज, शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सूबे के 19वें मुख्यमंत्री बने

मुंबई : उद्धव ठाकरे (59) ने गुरुवार शाम 6:40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद उद्धव ने झुककर सबका अभिवादन किया। इस दौरान शिवाजी पार्क में करीब 70 हजार समर्थकों के अलावा द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद थे सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उद्धव को बधाई दी, लेकिन समारोह में न शामिल हो पाने पर खेद भी जाहिर किया।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव को शपथ दिलवाई। 6 दिन पहले ही शनिवार को उन्होंने भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी। उद्धव शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस बैठक में किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। इन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली शिवसेना: विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई। राकांपा: विधायक दल के नेता जयंत पाटिल, छगन भुजबल।

Read More मुंबई में फर्जी डॉक्टरों पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा, गोवंडी और बांद्रा में बिना लाइसेंस चला रहे थे क्लीनिक

कांग्रेस: विधायक दल के नेता और 8 बार के विधायक बालासाहेब थोराट।ठाकरे परिवार के लिए शिवाजी पार्क खास ठाकरे परिवार के लिए मुंबई का शिवाजी पार्क हमेशा से खास रहा है। यही वो मैदान है, जहां से हाल में शिवसेना की दशहरा रैली में पार्टी नेता संजय राउत ने ऐलान किया था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। यहीं बाला साहब का अंतिम संस्कार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जहां मंच बनाया गया। उसके पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा है। साथ ही बाल ठाकरे का स्मारक बना हुआ है।

Read More मुंबई :अब व्हाट्सएप से खरीदें मेट्रो का पास, काउंटर की लाइन खत्म; ऐसे मिलेगा टिकट

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी