लोकसभा स्पीकर ने प्रज्ञा के बयान पर बहस कराने से इनकार किया, कांग्रेस सांसदों का सदन से वॉकआउट

लोकसभा स्पीकर ने प्रज्ञा के बयान पर बहस कराने से इनकार किया, कांग्रेस सांसदों का सदन से वॉकआउट

नई दिल्ली : प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने इस पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए चर्चा की मांग की। हालांकि, स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि प्रज्ञा का बयान रिकॉर्ड से निकलवा दिया गया है, ऐसे में इस पर चर्चा नहीं की जा सकती। इस पर कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गोडसे को देशभक्त मानने की सोच को ही हम खारिज करते हैं। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उनकी पार्टी को आतंकी पार्टी कहा था। यह वही पार्टी है जिसके नेताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिए। यहां हो क्या रहा है। क्या सदन इस पर चुप बैठेगा। महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा जा रहा है। प्रज्ञा ठाकुर गांधी जी की दुश्मन हैं: ओवैसी एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कहा, “यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह की बातें कही है। उनके बयान से स्पष्ट है कि वह गांधी जी की दुश्मन है और उनके हत्यारे का समर्थक। मैं स्पीकर महोदय को विशेषाधिकार प्रस्ताव सौंपा हूं। आगे देखते हैं क्या होता है।”

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार