थमने का नाम नहीं ले रही गदर-2, 2023 की 2री सबसे ज्यादा कमाई वाली हिन्दी फिल्म

Gadar-2 is not taking the name of stopping, 2nd highest grossing Hindi film of 2023

थमने का नाम नहीं ले रही गदर-2, 2023 की 2री सबसे ज्यादा कमाई वाली हिन्दी फिल्म

सनी देओल व अमीषा पटेल अभिनीत गदर-2 का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिन की लम्बी छुटि्टयों का भरपूर फायदा उठाने के बाद भी दर्शकों की कदमताल सिनेमाघरों में जारी है। हालांकि फिल्म ने बुधवार 6ठे दिन 5वें दिन के मुकाबले कम कारोबार किया है। फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सिर्फ 6 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है। इसी के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने द केरला स्टोरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। बात OMG-2 की करें तो इसने बुधवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 79.47 करोड़ हो गई है।

गदर-2 सिर्फ 6 दिनों में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म पठान (543.05 करोड़) है। इस साल द केरला स्टोरी जैसी छोटे बजट की फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म 238 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर थी। अभी गदर-2 को रिलीज हुए एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं, इसने इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Read More नासिक : त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर FDA का शिकंजा... 10 दिन में 5.40 करोड़ का माल जब्त !

ओवरसीज में भी अच्छी कमाई

Read More मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग बुक कराने के नाम पर 21.62 लाख की ठगी !

गदर-2 विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 28 करोड़ है। इस हिसाब से गदर-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.2 करोड़ रुपए हो गया है। आज यानी गुरुवार को फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Read More आजमगढ़ः पुलिस की वर्दी, शराब ठेके का ऑफर... 5वीं पास शख्स ने ठगे 90 हजार

सोशल मीडिया पर कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि गदर-2, पठान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर सकती है। फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, यह संभव भी दिख रहा है। फिल्म दूसरे हफ्ते में कैसी कमाई करेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। खास बात यह है कि पठान सोलो रिलीज हुई थी। इसके अलावा उसका स्क्रीन काउंट भी गदर-2 से ज्यादा था। इसके बावजूद अगर गदर-2, पठान के कलेक्शन के नजदीक भी पहुंचती है, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा

Read More अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!

Tags:

Related Posts