शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के प्रयास तेज किये

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के प्रयास तेज किये

महाराष्‍ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्‍य में गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास तेज कर दिये हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज मुम्‍बई में अपने आवास पर पार्टी विधायकों से मुलाकात की। विधायकों ने एक बार फिर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार तय करने के सभी अधिकार देने की पुष्टि की।

उधर राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेताओं ने पार्टी विधायक धनन्‍जय मुंडे के आवास पर इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस के नव-निर्वाचित विधायक अपने नेता का चुनाव करने के बारे में विचार के लिए बाद में बैठक कर सकते हैं।

Read More मुंबई: महंगाई की नई मार प्याज के भाव में बड़ा उछाल आखिर क्यों बढ़ी कीमतें

इस बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता माणिक राव ठाकरे ने मुम्‍बई में पत्रकारों को बताया कि मुख्‍यमंत्री का पद शिवसेना का होगा क्‍योंकि एन सी पी और कांग्रेस ने इसकी मांग नहीं की है। उन्‍होंने कहा कि सभी विधायकों से विचार विमर्श के बाद पार्टी नेता आज फैसला लेंगे। माणिक राव ने बताया कि सभी संबंधित दलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद अंतिम निर्णय लिया जायेगा।

Read More महाराष्ट्र : मनोज जरांगे पाटील के आंदोलन को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से किया इनकार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा