प्रदीप शर्मा ‘एंकाउंटर स्पेशलिस्ट’ शिवसेना में शामिल

प्रदीप शर्मा ‘एंकाउंटर स्पेशलिस्ट’ शिवसेना में शामिल

मुंबई : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा (pradep sharma) ने आज अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना (shivsena) की सदस्यता लेकर शुरु कर दी है। उन्होंने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (udhav thackery) की उपस्थिति में शिवसेना का हाथ थामा है। इससे पहले उन्होंने पुलिस फोर्स से अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि प्रदीप शर्मा शिवसेना में जा सकते है। उन्होंने हाल ही में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी।

नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना बना सकता है उम्मीदवार
मालूम हो कि प्रदीप शर्मा 150 से भी ज्यादा एनकांउटर किया है। माना जा रहा है कि वे मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। लगभग 35 साल की नौकरी करने के बाद आज उन्होंने शिवसेना के साथ जुड़ने का फैसला किया है।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

प्रदीप शर्मा का विवादों से रहा है पुराना नाता
हालांकि प्रदीप शर्मा का विवादों से लंबा नाता रहा है। 2008 में माफिया के साथ संबंध बनाने और फर्जी एनकांउटर के चलते बर्खास्त भी रहे है। लेकिन 2016 में पुलिस बल में फिर से बहाली प्रदीप शर्मा की हुई थी। वैसे प्रदीप शर्मा की नौकरी 2020 में खत्म होती कारण उनकी अगले साल रिटायरमेंट होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया है।

Read More मुंबई : आदिवासी छात्रों की मांगों पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला खत्म हुआ अनशन 

Pradeep Sharma ‘encounter specialist’ joins Shiv Sena

Read More नागपुर : त्योहारों पर हाई-पावर साउंड सिस्टम और लेजर लाइट पर रोक

Read More नवी मुंबई: कैब में महिला यात्री से छेड़छाड़ की कोशिश ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Related Posts