राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव शिवसेना में होंगे शामिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव शिवसेना में होंगे शामिल

मुंबई : गुहागार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक व राकांपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भास्कर जाधव 13 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल होंगे। जाधव के साथ 9 जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और 73 सरपंच भी शिवसेना में शामिल होंगे। समझा जा रहा है कि जाधव के पार्टी में शामिल होने के बाद गुहागार तालुका में एक बार फिर शिवसेना का दबदबा हो जाएगा।   जाधव के मुताबिक उन्होंने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से बातचीत के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी को उन्होंने अपनी ओर से लिखित में इसकी जानकारी भी दे दी है। आगामी विधानसभा चुनावों में पहले से कमजोर दिख रही कांग्रेस और राकांपा को लगातार उनके ही नेता झटके दे रहे हैं।

भास्कर जाधव ने इस बात की भी पुष्टि की कि उनके साथ उनके समर्थक जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच भी शिवसेना में शामिल होंगे। फैसले से पहले जाधव ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाराजगी की वजह बताई थी। 

Read More मुंबई में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का कैंपस, यूजीसी से मिली मंजूरी

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा