रत्नागिरी डैम टूटने से 9 मरे, 15 लापता

रत्नागिरी डैम टूटने से 9 मरे, 15 लापता

रत्नागिरी डैम के टूटने से 9 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं. भारी बारिश से रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया जिससे नजदीक बसे करीब सात गांवों में बाढ़ आ गई है.लापता लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्‍ट्र में बार‍िश जनित विभिन्‍न घटनाओं में अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। मलाड में भारी बारिश के बाद मंगलवार तड़के एक दीवार गिरने से जहां 22 लोगों की मौत हुई, वहीं महाराष्‍ट्र के अन्‍य हिस्‍सों में बारिश जनित विभिन्‍न घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई। मुंबई में सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे के बीच 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 375.2 मिमी बारिश हुई। जलप्रलय की ऐसी ही स्थिति करीब 14 साल पहले 26 जुलाई, 2005 को हुई थी। मुंबई में 2005 में बारिश से पैदा हुई बाढ़ की उस स्थिति को छोड़ दिया जाए तो इससे पहले 5 जुलाई, 1974 को मुंबई में सबसे अधिक बारिश हुई थी। सांताक्रुज वेधशाला ने तब भी मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी।

Read More पुणे : डिजिटल अरेस्ट का पर्दाफाश चौंकाने वाला नेटवर्क

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम! महाराष्ट्र में जनता बेहाल, सियासत गुलजार... किसानों के हिस्से सूखा, नेताओं की थाली में काजू-बादाम!
मुंबई विक्रोली में मेट्रो निर्माण में लापरवाही... लोहे का भारी बैरिकेड गिरने से बाइक सवार की मौत, FIR दर्ज
महाराष्ट्र : 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% MDR... UPI चार्ज पर राज ठाकरे ने उठाए सवाल,
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!
उत्तर प्रदेश : मायावती ने लिया 'अंतिम फैसला', आकाश-दीपिका का पत्ता कटा, अब ईशान को करेंगी आगे
मुंबई : कालाचौकी महागणपति पंडाल के पास हादसा... बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत !