पहले से किया अरेंज मैरिज, दूसरे संग प्रेम विवाह…अब तीसरे के साथ रह रही महिला

पहले से किया अरेंज मैरिज, दूसरे संग प्रेम विवाह…अब तीसरे के साथ रह रही महिला

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग

नागपुर, एक महिला का मोहल्ले के ही एक युवक के साथ विवाह हुआ. कुछ वर्षों बाद महिला के मोबाइल पर एक युवक का मिस कॉल आया तो महिला उससे बातें करने लगी. फिर धीरे-धीरे महिला युवक को दिल दे बैठी. उसने पति को छोड़कर दूसरे से शादी कर ली. कुछ दिन बाद सोशल पर महिला की एक अन्य युवक से पहचान हो गई और फिर उसने दूसरे पति को भी छोड़ दिया. अब महिला तीसरे के साथ रह रही है. महिला के पहले और दूसरे कथित पति ने नागपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. नागपुर पुलिस की महिला भरोसा सेल की सीनियर इंस्पेक्टर सीमा सुर्वे ने बताया कि दो लोग शिकायत लेकर आए थे. जब जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, नागपुर के वाठोडा में रहने वाला 25 साल का धीरज मिस्त्रीगीरी का काम करता है. 18 वर्ष की ललिता (बदला हुआ नाम) अपने गांव से बड़ी बहन के साथ काम की तलाश में नागपुर आई थी. नागपुर में धीरज से उसकी पहचान हो गई. 2 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली. धीरज और ललिता का एक बेटा भी है. बीच औरंगाबाद के रहने वाले 25 वर्षीय पवन का मिस कॉल ललिता के मोबाइल पर आया. दोनों के बीच बातें होने लगीं. ललिता को पवन से प्यार हो गया. उसने पवन को नागपुर बुलाया, उससे खुद को अविवाहित बताकर शादी का प्रस्ताव रखा. पवन ने नागपुर में ही काम की तलाश की. इसके बाद ललिता ने पहले पति धीरज से कह दिया कि वह गांव जा रही है, यह कहकर वह पवन के साथ चली गई. दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली और नागपुर के सोनेगांव इलाके में रहने लगी.

Read More आईआईटी बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कुत्ते पर हमला करते हुए कैद; इलाके में दहशत

कुछ दिन बाद ललिता की इंस्टाग्राम के माध्यम से सचिन नाम के एक युवक से पहचान हो गई. जब ललिता का दूसरा पति पवन घर पर नहीं होता था तो सचिन उसके घर आने जाने लगा. महिला का सचिन के प्रति प्रेम बढ़ा और वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो गई. दोनों ने भाग कर शादी कर ली. इसके बाद ललिता के पहले पति धीरज और दूसरे पवन ने ललिता की खोजबीन शुरू की. उन्हें पता चला कि ललिता ने सचिन नाम के युवक से तीसरी शादी की है. इसके बाद दोनों पत्नी को पाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे और नागपुर पुलिस के ‘भरोसा सेल’ से गुहार लगाई. ललिता के पहले पति का कहना है कि उसका और ललिता का एक बेटा है. वहीं दूसरे पति ने शादी की तस्वीरें साक्ष्य और दस्तावेज दिखाकर अपनी पत्नी होने का दावा कर रहा है. पुलिस ने जब ललिता को फोन किया तो उसने कहा कि मेरे तीसरे पति सचिन के साथ मेरा जीवन अच्छा चल रहा है. अब पुलिस असमंजस में है कि करे तो क्या करे? पुलिस बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है.

Read More संजय राउत और राज ठाकरे के बीच गुप्त मुलाकात, 'ऑपरेशन टाइगर' के बीच महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान