डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान

डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान

Rokthok Lekhani

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

मुंबई : यूपीआइ जैसे गैर-नकदी भुगतान या डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी 2026 तक 65 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। अभी कुल भुगतान में इसकी करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंसलटेंसी फर्म बीसीजी और यूपीआइ सेवा प्रदाता फोनपे की संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि दो वर्ष पहले कोविड की शुरुआत के बाद यूपीआइ के इस्तेमाल में तेजी आई है। 2026 तक डिजिटल भुगतान उद्योग भी 10 ट्रिलियन डालर तक पहुंच सकता है जो अभी तीन ट्रिलियन डालर के करीब है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2026 तक देश की करीब 75 प्रतिशत आबादी यूपीआइ का इस्तेमाल करने लगेगी। 2021 में करीब 35 प्रतिशत आबादी यूपीआइ के जरिये भुगतान कर रही थी।

Read More महाराष्ट्र साइबर की बड़ी कार्रवाई: कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों पर FIR

बीसीजी के प्रबंध निदेशक प्रतीक रूंगटा का कहना है कि व्यापारिक भुगतानों की वजह से गैर-नकदी या डिजिटल लेनदेन में बढ़ोतरी होगी।2026 तक व्यापारिक भुगतान में करीब सात गुना की बढ़ोतरी हो सकती है और यह 2.5 से 2.7 ट्रिलियन डालर तक पहुंच सकता है। अभी कुल डिजिटल भुगतान में व्यापारिक भुगतान की हिस्सेदारी 0.3 से 0.4 ट्रिलियन डालर के करीब है। इससे गैर-नकदी लेनदेन की संख्या में बढ़ोतरी होगी। रूंगटा ने कहा कि आने वाले समय में सभी प्रकार के व्यापारों में डिजिटल भुगतान शामिल होंगे। जब ज्यादा से ज्यादा व्यापारी डिजिटल भुगतान स्वीकार करेंगे तो इससे डिजिटल लेनदेन की एक बड़ी श्रृंखला का निर्माण होगा और छोटे व्यापारियों के लिए कर्ज जुटाने के अवसर पैदा होंगे।

Read More मुंबई मेट्रो लाइन-2बी के निर्माण स्थल पर लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जांच के आदेश

Read More NEET परीक्षा के बीच मुंबई में बेस्ट प्रशासन का कड़ा रुख, हड़ताली कर्मचारियों को 'मेस्मा' का नोटिस जारी


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान