वसूली मामले में सचिन वाझे बनेंगे गवाह, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

वसूली मामले में सचिन वाझे बनेंगे गवाह, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति में सीट बंटवारा तय, BJP 11, शिवसेना 4 और NCP 2 सीटों पर लड़ेगी

मुंबई : बहुचर्चित वसूली मामले में आरोपित निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे अब गवाह बनने जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गुरुवार को सचिन वाझे ने सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (CBI) की कोर्ट में गवाह बनने के लिए अर्जी दाखिल की है। इस मामले की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में 30 मई को होगी। जानकारी के अनुसार सचिन वाझे ने सीबीआई को इस संबंध में आवेदन दिया था। जिसे सीबीआई ने कुछ शर्तों के साथ मान्य कर लिया है।

Read More OBC आरक्षण को लेकर लक्ष्मण हाके का हमला, रोहित पवार और सरकार दोनों पर उठाए सवाल

इसके बाद गुरुवार को सचिन वाझे ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर एक सौ करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूली का टारगेट दिए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसी पत्र के आधार पर हाई कोर्ट ने मामले की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था। सीबीआई ने इस मामले की मनी लॉड्रिंग का निर्देश प्रवर्तन निदेशालय को दिया था और ईडी ने अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सीबीआई ने सचिन वाझे को भी आरोपित बनाया है और उनसे भी पूछताछ किया था।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन में चिलम पीते दिखे दो युवक, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Read More पालघर में सनसनी: राजस्व विभाग की महिला कर्मचारी पर दरांती से जानलेवा हमला, हालत गंभीर


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान