किरीट सोमैया का आरोप शिवसेना नेता यशवंत जाधव के अजमल कसाब से थे संबंध…

किरीट सोमैया का आरोप शिवसेना नेता यशवंत जाधव के अजमल कसाब से थे संबंध…

Rokthok Lekhani

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के पाकिस्तान के आतंकवादी अजमल कसाब से संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यशवंत जाधव के पार्टनर विमल अग्रवाल ने मुंबई पुलिस को निम्न दर्जे की बुलेटप्रुफ जैकेट की आपूर्ति की थी। इससे वरिष्ठ अधिकारी हेमंत करकरे की मौत हो गई थी। किरीट सोमैया ने मंगलवार को

Read More सरकार से बातचीत बेनतीजा, मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर शुरू किया बेमियादी अनशन

पत्रकारों से कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नजदीकी शिवसेना नेता यशवंत जाधव के पास एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का काला धन है। 26 नवंबर 2008 को जब पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था, उस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे ने विमल अग्रवाल की ओर से सप्लाई की गई बुलेटप्रुफ जैकेट को पहना था। वहआतंकवादियों की गोली रोक नहीं सकी थी। किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने विमल अग्रवाल से भी पूछताछ की थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप से विमल अग्रवाल पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

Read More मुंबई में कैंसर उपचार को मिलेगी नई ताकत, जेजे अस्पताल में 200 बेड के कैंसर सेंटर की योजना

किरीट सोमैया ने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसियां कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ तथा परिवहन मंत्री अनिल परब पर कार्रवाई होने वाली है। इस पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि किरीट सोमैया ब्लैकमेलर हैं और झूठे आरोप लगाते रहते हैं। किरीट सोमैया ने सेव आईएनएस विक्रांत के नाम पर लोगों से पैसा वसूला है, इसकी जांच चल रही है। इसलिए किरीट सोमैया के आरोपों पर जवाब देना समय बर्बाद करने जैसा है।

Read More "मेरा शपथ ग्रहण तय था, लेकिन समय कम था" समीर भुजबल का बड़ा खुलासा


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान