गोरेगांव में वरिष्ठ नागरिको को आश्रय उपलब्ध कराएगी मनपा, बनेगी 9 मंजिला इमारत…

गोरेगांव में वरिष्ठ नागरिको को आश्रय उपलब्ध कराएगी मनपा, बनेगी 9 मंजिला इमारत…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

मुंबई : वरिष्ठ नागरिको को सुविधा मुहैया कराने के लिए मनपा ने बड़ा कदम उठाया है। मनपा ने गोरेगांव (पूर्व) में नेस्को पास वृद्धाश्रम बनाने का निणर्य लिया है जिस पर मनपा लगभग १४ करोड़ रूपये खर्च करेगी। मनपा प्रशासन गोरेगाव पश्चिम में नेस्को के पास एक ९ मंजिला बिल्डिंग बनाने का निणर्य लिया है।

Read More मुंबई: कालिना-BKC लिंक रोड ब्लॉक करने पर निर्माण कंपनी के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज

इस बिल्डिंग के माध्यम से वृद्ध लोगो के सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस बिल्डिंग में 82 खाट वरिष्ठ नागरिको के लिए होंगे। यह प्रोजेक्ट दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सक़ाफ़ल होने के बाद मनपा मुंबई के हर जोन में एक वृधाश्रम तैयार रेगी। मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर (नियोजन ) ने बताया कि इसमें मेडिकल जांच के साथ साथ बुजुर्गो के लिए मनोरंजन के साधन, 24 घंटे पानी, वॉटर कूलर, पुस्तकालय, कैंटीन आदि की सुविधा होगी।यहां रहने वाले लोगों का हर पंद्रह दिनों में मेडिकल जांच की जाएगी ।

Read More ​'सामना' में शिवसेना (UBT) का बीजेपी पर प्रहार: "खतरे में है लोकतंत्र, दिख रहे हैं सत्तावादी बदलाव के संकेत"

वरिष्ठ नागरिको को सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि इसमें मुंबई पुलिस की भी मदद ली जाएगी। क्योंकि उनके पास ऐसे सीनियर सिटीजन की लिस्ट है जो अपने घरों में अकेले रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में ऐसे सीनियर सिटीजन की संख्या ज्यादा है जिनके परिवार से सभी सदस्य विदेश में रहते हैं, साल-दो साल वापस नहीं आते।

Read More मुंबई में ऐप-आधारित कैब कंपनियों को टक्कर देने आ रही 'देवाभाऊ टैक्सी', 3,000 युवाओं को मिलेंगे परमिट

कई ऐसे हैं जिन्हें परिवार वाले साथ नहीं रखना चाहते। ऐसे लोगों के लिए वृद्धाश्रम काफी मददगार साबित होगा। इस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रहने, बुजुर्ग जोड़ों, अविवाहित बुजुर्गों के रहने की भी सुविधा होगी।मनपा प्रशसन ने वर्ष २०२२ २३ के बजट में वृद्ध नागरिको को सुविधा मुहैया कराने के लिए बजट में प्रावधान किया था। जिसके माध्यम से अब मनपा ने बिल्डिंग तैययर करने का निर्णय लिया है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान