ज्ञानवापी मस्जिद मामले के बीच महाराष्ट्र में नया विवाद, मनसे ने पुणे मेें मौजूद दो दरगाहों के मंदिर की जमीन होने का किया दावा…

ज्ञानवापी मस्जिद मामले के बीच महाराष्ट्र में नया विवाद, मनसे ने पुणे मेें मौजूद दो दरगाहों के मंदिर की जमीन होने का किया दावा…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

मुंबई : ज्ञानवापी मस्जिद मामले के बीच महाराष्ट्र में नया विवाद शुरू होता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने पुणे शहर में मौजूद दो दरगाहों के मंदिर की जमीन पर बने होने का दावा किया है। हाल ही में मुंबई में औरंगजेब के मकबरे पर भी सवाल उठे थे। जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारक पर 5 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया था। रविवार को मनसे महासचिव अजय शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘पुण्येश्वर मुक्ति’ अभियान की शुरुआत की है और लोगों से राज ठाकरे की पार्टी का समर्थन करने की अपील की है।

Read More ठाणे की AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस एक महीने बाद भी शुरू नहीं, चार्जिंग स्टेशन न होने से खड़ी-खड़ी हो रही खराब

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के हवाले से शिंदे ने कहा कि राज ठाकरे के हिंदुत्व के रुख पर सरकार की नींद टूटने लगी है। उन्होंने कहा, ‘ज्ञानवापी की तरह हम पुणे में पुण्येश्वर मंदिर के लिए भी लड़ रहे हैं।’ मनसे नेता ने दावा किया है कि खिलजी वंश के कमांडर अलाउद्दीन खिलजी ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ढहा दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिरों के ढहाने के बाद उनपर दरगाह का निर्माण किया गया।

Read More मुंबई के भायखला में पुरानी इमारत का हिस्सा ढहा, डिमोलिशन के दौरान हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

कुछ दिनों पहले मनसे के प्रवक्ता गजानन काले ने ट्वीट के जरिए स्मारक पर सवाल उठाए थे और कहा था कि इसे तबाह कर देना चाहिए। इसके बाद औरंगाबाद में एक मस्जिद समिति ने मकबरे पर ताला लगाने की कोशिश की। बाद में ASI ने स्मारक पर अतिरिक्त गार्ड्स की तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी थी। खास बात है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी मकबरे पर पहुंचे थे। उनके इस दौरे की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना ने कड़ी आलोचना की थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने भी हैरानी जताई थी कि इस तरह के कामों से महाराष्ट्र में नया विवाद छेड़ने की कोशिश की जा रही है।

Read More परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर का सभा मंडप ढहा, मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान