मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की साजिश के चलते टाला अयोध्या दौरा…

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की साजिश के चलते टाला अयोध्या दौरा…

Rokthok Lekhani

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में मनसे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की साजिश थी, इसी वजह से हमने अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे खुद अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहते थे। साथ ही जहां कारसेवक मारे गए थे और जिस सरयू नदी में कारसेवकों के शव तैर रहे थे, उन स्थलों को देखना चाहते थे।

Read More पर्यावरण की अनदेखी से भविष्य खतरे में पड़ेगा: राज ठाकरे की चेतावनी

राज ठाकरे ने रविवार को पुणे में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या जाने के बाद वहां उन पर हमले की योजना बनाई गई थी, इसका प्रतिरोध करने पर मनसे कार्यकर्ताओं पर हमले तथा उन पर केस दर्ज करने की भी योजना थी। इसकी जानकारी उन्हें मुंबई, महाराष्ट्र और दिल्ली से मिल रही थी। इस संबंध में मनसे नेता बाल नांदगांवकर सहित अन्य नेताओं से चर्चा करने के बाद उन्होंने अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया था।

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

राज ठाकरे ने कहा कि उन पर कोई भी आंदोलन बीच में छोड़ देने का भी आरोप लगाया गया जबकि हमने कोई भी आंदोलन बीच में नहीं छोड़ा है। मस्जिदों से लॉउडस्पीकर हटाने का आंदोलन आगे भी जारी रहने वाला है। इस संबंध में जल्द ही मनसे की ओर से राज्य के सभी नागरिकों के घर में पत्र भेजा जाएगा। राज ठाकरे ने कहा कि हमने मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पठन की घोषणा की थी लेकिन सांसद नवनीत राणा और रवि राणा मातोश्री बंगले पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते थे।

Read More ठाणे में पानी संकट गहराया, 44 गांव और 145 पाड़ों तक पहुंचाए गए 45 पानी के टैंकर


Tags: