BJP प्रवक्ता प्रवक्ता विनायक आंबेकर ने शरद पवार के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने की पिटाई…

BJP प्रवक्ता प्रवक्ता विनायक आंबेकर ने शरद पवार के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी, NCP कार्यकर्ताओं ने की पिटाई…

Rokthok Lekhani

Read More पंढरपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम समाज ने एकादशी के सम्मान में टाली बकरीद की रस्में

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में राजनीति का स्तर दिनों-दिन आक्रामक होता जा रहा है। NCP चीफ शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को BJP के स्टेट लेवल के प्रवक्ता की पिटाई कर दी। महाराष्ट्र में BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर का आरोप है कि कुछ लोग उनके ऑफिस में घुसे और धमकाने के बाद उनके साथ मारपीट की है। आंबेकर की शिकायत पर 4 NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस तो दर्ज हो गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के प्रवक्ता आंबेकर के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की है।

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

पाटिल ने थप्पड़ मारने वाला वीडियो पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र प्रदेश BJP के प्रवक्ता विनायक आंबेकर पर NCP के गुंडों ने हमला किया है और BJP की ओर से मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इन NCP गुंडों से तुरंत निपटा जाना चाहिए!” जो वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लोगों को BJP नेता विनायक आंबेकर के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। वे कुर्सी पर बैठे हैं और अपने फोन को दिखा कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं। इतने में एक शख्स उन्हें तमाचा जड़ देता है।

Read More पुणे यूनिवर्सिटी में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा सुधार की मांग को मिला हजारों युवाओं का समर्थन

वह NCP का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले और एक छात्र निखिल भामरे को शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र की एक अदालत ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। चितले को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, जबकि भामरे को नासिक में गिरफ्तार किया गया था। चितले पर मानहानि और लोगों के वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी के बाद केतकी पर NCP कार्यकर्ताओं ने काली स्याही और अंडे फेके हैं।

Read More ​'ऑपरेशन टाइगर': दिल्ली में शिंदे से मिले उद्धव गुट के 6 सांसद! फूट के डर से अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान