विदेश डाक सेवा कार्यालय से एनसीबी ने डेढ़ करोड़ रुपये का हाड्रोफोनिक गांजा किया बरामद…

विदेश डाक सेवा कार्यालय से एनसीबी ने डेढ़ करोड़ रुपये का हाड्रोफोनिक गांजा किया बरामद…

Rokthok Lekhani

Read More उल्वे के बालाजी मंदिर प्रोजेक्ट पर विवाद, मैंग्रोव बफर ज़ोन में निर्माण को लेकर कानूनी नोटिस

मुंबई : स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई स्थित विदेश डाक सेवा कार्यालय (एफपीओ) में की गई दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 1.770 किलोग्राम हाइड्रोफोनिक गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि अमेरिका से आए कुरियर में मादक पदार्थ है जिसके आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई।

Read More मुंबई में गर्मी से बेहाल लोग, वर्सोवा बीच पर रात बिताने पहुंचे सैकड़ों लोग

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने बाद में इस मादक पदार्थ के वास्तविक प्राप्तकर्ता को दक्षिण मुंबई के तारदेव इलाके से पकड़ा। उन्होंने बताया कि पहले मामले में एनसीबी की टीम ने 850 ग्राम हाइड्रोफोनिक गांजा एफपीओ से जब्त किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान एजेंसी की टीम ने माल के वास्तविक प्राप्तकर्ता को पकड़ा।

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी मुंबई में मादक पदार्थ तस्करों के लिए काम करता है। अधिकारी ने बताया कि दूसरे मामले में मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने एफपीओ से ही 920 ग्राम हाइड्रोफोनिक गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि यह पार्सल भी अमेरिका से भेजा गया था।

Read More आईआईटी बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कुत्ते पर हमला करते हुए कैद; इलाके में दहशत


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान