राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने पर नासिक से गिरफ्तार…

राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने पर नासिक से गिरफ्तार…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति में सीट बंटवारा तय, BJP 11, शिवसेना 4 और NCP 2 सीटों पर लड़ेगी

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को फार्मेसी के 23 वर्षीय एक छात्र को ट्विटर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नासिक के सताना निवासी निखिल भामरे को डिंडोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

निखिल ने अपने ट्वीट में कहा था कि ”बारामती के गांधी के लिए बारामती का नाथूराम गोडसे” बनाने का समय आ गया है। हालांकि, उन्होंने ट्वीट में किसी नेता या राजनीतिक दल के नाम का जिक्र नहीं किया था। राज्य के पुणे जिले का एक शहर बारामती, शरद पवार का गृह क्षेत्र है। महात्मा गांधी का हत्यारा गोडसे भी इस शहर से था। अधिकारी ने कहा ”ट्वीट की जांच के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने आगे की कार्रवाई के लिए नासिक ग्रामीण पुलिस को सूचित किया था।

Read More महाराष्ट्र में RTI अपीलों का बढ़ता बैकलॉग, लंबित मामलों में 38% की बढ़ोतरी से पारदर्शिता पर सवाल

अधिकारी ने कहा कि भामरे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत आरोप लगाये गए हैं। इससे पहले राकांपा नेता आनंद परांजपे ने भामरे के खिलाफ ठाणे शहर के नौपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्तों और राज्य के पुलिस महानिदेशक को भामरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए ट्वीट किया था।

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान