साकीनाका : …अलग रह रही पत्नी का हुआ था कत्ल, नाखूनों में लगे खून से पकड़ा गया हत्यारोपी पति

साकीनाका : …अलग रह रही पत्नी का हुआ था कत्ल, नाखूनों में लगे खून से पकड़ा गया हत्यारोपी पति

Rokthok Lekhani

मुंबई: मुंबई के साकीनाका इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 20 वर्षीय पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस को आरोपी के नाखून में लगे खून से संदेह हुआ और फिर पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। साकीनाका पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More कोंकण में हार के बाद कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, ठाणे-रायगढ़-वसई विरार में नए चेहरे नियुक्त

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब छह बजे खैरानी रोड पर हुई; जहां मृतका रीमा यादव अकेली रहती थी। 18 वर्षीय रोहित रविदास नाम के शिकायतकर्ता ने सुबह लगभग 7.30 बजे उसके (रीमा यादव) शरीर को खून से लथपथ पाया। शिकायतकर्ता रोहित जो कि पेशे एक दर्जी है और रीमा यादव का दोस्त था। शिकायतकर्ता रोहित रविदास ने घटना के बाद ही पुलिस को फोन किया था। फिर पुलिस ने मामले में सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व उसके फोन की तुरंत जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका रीमा यादव के पति मनोज प्रजापति को पूछताछ के लिए बुलाया था। जो कि पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

शिकायतकर्ता रोहित रविदास ने घटना के बाद ही पुलिस को फोन किया था। फिर पुलिस ने मामले में सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व उसके फोन की तुरंत जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका रीमा यादव के पति मनोज प्रजापति को पूछताछ के लिए बुलाया था। जो कि पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। शिकायतकर्ता रोहित रविदास ने घटना के बाद ही पुलिस को फोन किया था। फिर पुलिस ने मामले में सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व उसके फोन की तुरंत जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका रीमा यादव के पति मनोज प्रजापति को पूछताछ के लिए बुलाया था। जो कि पेशे से दिहाड़ी मजदूर है।

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

इस घटना के बाद मनोज और रीमा अलग-अलग रह रहे थे। इस घटना से करीब एक महीने पहले मृतका रीमा यादव की मुलाकात रोहित रविदास से हुई थी। जब वह दोनों एक ही कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह दोनों दोस्त बन गए और पिछले 10 दिनों से रविदास ही रीमा यादव को खाना मुहैया करा रहा था, क्योंकि उसकी (रीमा) की नौकरी छूट गई थी।

Read More सरकार से बातचीत बेनतीजा, मनोज जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर शुरू किया बेमियादी अनशन


Tags: