महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, उच्चतम न्यायालय के आदेश से फडनवीस का पाखंड उजागर हो गया…

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, उच्चतम न्यायालय के आदेश से फडनवीस का पाखंड उजागर हो गया…

Rokthok Lekhani

मुंबई : उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव, बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाएं। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इस फैसले ने विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस के उस पाखंड को उजागर कर दिया है जिसके तहत वह ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह और भी स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को खत्म करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसका मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरक्षण के खिलाफ है।

Read More बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

जब मंडल आयोग ने ओबीसी को आरक्षण दिया था तो भाजपा ने इसके खिलाफ कमंडल यात्रा का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण खतरे में है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार ने आरक्षण को बहाल करने के लिए आवश्यक डेटा प्रदान करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार मांगने के बावजूद केंद्र सरकार ने डेटा नहीं दिया, यही वजह है कि ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। श्री फडनवीस और भाजपा नेता बार-बार ओबीसी आरक्षण के बारे में झूठ बोलकर राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे और फिर भी उन्होंने आरक्षण बचाने के लिए कुछ नहीं किया।

Read More मुंबई के लाइसेंसधारी फेरीवालों को मिलेंगे QR कोड आईडी कार्ड, निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

Read More मुंबई हाउसिंग सोसाइटी नियम: मेंटेनेंस, सदस्यों के कर्तव्य और विवाद समाधान को लेकर विशेषज्ञों ने दूर किए भ्रम

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान