धारदार हथियार से लोगों को आतंकित करने के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार

धारदार हथियार से लोगों को आतंकित करने के आरोप में महिला समेत पांच गिरफ्तार

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दहिसर मोरी और ठाकुरपाड़ा गांव के निवासियों को तलवार और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियारों से आतंकित करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुछ स्थानीय निवासियों ने पांचों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More कुर्ला में खड़ी AC डबल डेकर बस में रहस्यमयी आग: EV फ्लीट की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

शील दाईघर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को रात 12.15 बजे से तड़के 3.45 बजे के बीच आरोपी हाथों में तलवारें, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लेकर इन इलाकों में घूमे और स्थानीय निवासियों को आतंकित किया। उन्होंने कई घरों के दरवाजे पीटे और बिना किसी वैध कारण के निवासियों को धमकाया, जिसके कारण लोगों में दहशत फैल गई।’’

Read More कल्याण में देर रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास 33 लोग हिरासत में

उन्होंने बताया कि अंत में कुछ निवासियों ने साहस जुटाया और आरोपियों को धर दबोचा। उन्होंने पांचों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिन्होंने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान जावेद सलीम शेख, दिलावर फरीद शेख, शाहिद नसीर शेख, साद अहमद और मारिया जावेद खान के रूप में की गई है।

Read More NEET परीक्षा के बीच मुंबई में बेस्ट प्रशासन का कड़ा रुख, हड़ताली कर्मचारियों को 'मेस्मा' का नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि पांचों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित होना), 147 (दंगा), 148 (खतरनाक हथियारों से लैस होना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान