विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी आग

विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी आग

मुंबई:मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम एलआईसी के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई। हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read More मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का बड़ा एक्शन, मुंबई में जब्त की 1745 करोड़ रुपये की कोकीन

अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Read More मुंबई में रेलवे भूमि पर बड़ा बुलडोजर एक्शन: गोरेगांव-मालाड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

Tags: