छात्रा को निजी अंग दिखाने के अपराध में एक व्यक्ति को दो वर्ष की कैद

छात्रा को निजी अंग दिखाने के अपराध में एक व्यक्ति को दो वर्ष की कैद

ठाणे:महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने एक छात्रा को निजी अंग दिखाने के अपराध में व्यक्ति को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश वी वी विरकर ने बुधवार को मोहम्मद तारिक इस्लाम को भारतीय दण्ड संहिता औैर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

Read More मीरा रोड ‘लोन वुल्फ’ अटैक केस: आरोपी जुबेर अंसारी पर UAPA लागू, ATS कस्टडी 11 मई तक बढ़ी

व्यक्ति को दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई और उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

Read More दक्षिण और मध्य मुंबई में पानी सप्लाई प्रभावित, बड़ी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी

विशेष सरकारी वकील रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि घटना जुलाई 2018 की है और उस वक्त छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी तथा उसकी उम्र 11वर्ष थी।

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

उन्होंने बताया कि छात्रा जब अपने दोस्तों के साथ स्कूल जाती थी,आरोपी कोकनीपाड़ा में एक दुकान के पास खड़ा रहता था और उनके गुजरने पर अपने निजी अंग उन्हें दिखाता था। यह घटना बार बार होने पर छात्रा ने अपने माता-पिता से इसकी शिकायत की।

Read More लालबाग-परेल के आरक्षित भूखंड से अतिक्रमण हटाया, स्कूल और खेल मैदान का रास्ता साफ

उन्होंने बताया कि एक दिन लड़की की मां ने व्यक्ति को रंगे हाथो पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दोषी को दो साल के सश्रम कारावास के साथ दो हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान