राज ठाकरे ने कहा जब तक मस्जिदों पर बजेंगे लाउडस्पीकर हनुमान चालीसा भी बजता रहेगा

राज ठाकरे ने    कहा   जब तक मस्जिदों पर बजेंगे लाउडस्पीकर हनुमान चालीसा भी बजता रहेगा

मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपना उग्र तेवर जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि जब तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर शांत नहीं होते, उनके पार्टी कार्यकर्ता भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाना जारी रखेंगे।

राज ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो हिरासत में ले रही है, लेकिन कानून का पालन न करने वालों को ‘छोड़’ रही है।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC का बड़ा प्लान, हर ज़ोन में Micro-Planning Teams तैनात

मनसे प्रमुख ने दावा किया कि जब उन्होंने मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजाने का आह्वान किया, तो 90 से 92 प्रतिशत मस्जिदों में सुबह की अज़ान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया गया।

Read More ठाणे में बड़ा सड़क हादसा: खंबालपाड़ा विकास नाका रोड पर सीमेंट मिक्सर डंपर से टकराया, 3 घायल

उन्होंने बुधवार से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

Read More मुंबई के 6 BMC अस्पतालों में खुलेंगी जेनेरिक दवा दुकानें, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

राज ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई में 1,104 मस्जिदें हैं, जिनमें से 135 ने बुधवार को सुबह की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा कि आखिर इन मस्जिदों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने ‘कानून का उल्लंघन किया है।’

Read More मुंबई: कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट में 45,000 से अधिक मैंग्रोव प्रभावित, 26.3 किमी लंबा मेगा कॉरिडोर बनेगा

उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों की जाती है जबकि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है? यह मामला सिर्फ सुबह की अजान तक ही सीमित नहीं है। अगर दिन में चार-पांच बार नमाज के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हमारे लोग भी दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाते रहेंगे। यह (विरोध) केवल एक दिन के लिए नहीं है।’’

राज ठाकरे ने कहा कि अगर कोई मंदिर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है, तो उसे भी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मस्जिदें लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करती हैं तो उन्हें उच्चतम न्यायालय की ओर से निर्धारित आवाज की सीमा का पालन करना चाहिए।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने आज राज ठाकरे के आवास के बाहर एकत्रित हुए कई मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान