घाटकोपर में बच्ची से बलात्कार का आरोपी टैम्पो चालक गिरफ्तार

घाटकोपर  में  बच्ची से बलात्कार का आरोपी टैम्पो चालक गिरफ्तार

मुंबई:पूर्वी उपनगरीय घाटकोपर इलाके में एक टैम्पो चालक ने एक सात साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के भीतर (बुधवार देर रात) 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई :  झूठे बयान के आरोप पर अलग सुनवाई का निर्देश

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को घटित हुई थी, जब आरोपी सचिन ने बच्ची को इलाके में अकेला देखकर उसे चॉकलेट खाने का लालच दिया।

Read More मुंबई : चांदी व्यापारी से ₹10.23 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, अकाउंटेंट पर EOW जांच शुरू

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया और बाद में उसे वहीं छोड़ दिया।

Read More माहीम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रहेजा अस्पताल गेट के बाहर 6 आरोपियों ने किया हमला; 5 हिरासत में

उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने लड़की को रोता देखकर पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता डर गई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC सख्त, इलेक्ट्रिक पंप इस्तेमाल करने वालों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

अधिकारी ने कहा कि काउंसलिंग के बाद लड़की ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी जोन-7) प्रशांत कदम ने बताया, ”हमने अपराध के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि आरोपी के नाम कुछ अन्य मामले भी दर्ज हैं और आगे की जांच जारी है।

Tags: