वकील गुणरत्न सदावर्ते को हिरासत में लेने मुंबई पहुंची सातारा पुलिस

वकील गुणरत्न सदावर्ते  को हिरासत में लेने मुंबई पहुंची सातारा पुलिस

मुंबई:सातारा पुलिस का एक दल 2020 में मराठा आरक्षण से जुड़े प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने के मामले में वकील गुणरत्न सदावर्ते की हिरासत की मांग करने के लिए मुंबई पहुंचा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के प्रदर्शनरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदावर्ते को मुंबई पुलिस ने कई एमएसआरटीसी कर्मचारियों के साथ पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। उन्होंने यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Read More पवई हिट एंड रन केस: 19 वर्षीय आरोपी को जमानत, अंधेरी कोर्ट का बड़ा फैसला

अधिकारी ने बताया कि सातारा में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सदावर्ते ने 2020 में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान एक टीवी चैनल पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Read More मुंबई में बड़ी कार्रवाई: अंधेरी से 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 15 साल से अवैध रूप से रहने का आरोप

शिकायत के आधार पर सातारा पुलिस ने सदावर्ते के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भगवान निम्बालकर की अगुवाई में सातारा पुलिस का एक दल मामले में सदावर्ते की हिरासत मांगने के लिए मुंबई पहुंच गया है। मुंबई पुलिस को मिली सदावर्ते की हिरासत की अवधि बुधवार को खत्म हो रही है।

Read More मुंबई: घाटकोपर और दादर के बाद गिरगांव पहुंचा ‘व्हाइट स्ट्राइप’ विवाद, MNS नेताओं और स्थानीय लोगों का विरोध

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान