किरीट सोमैया ने अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे

किरीट सोमैया ने अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे

मुंबई:विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली के मामले में आरोपी एवं भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी एमवीए सरकार के बड़े आलोचक माने जाने वाले सोमैया ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के ‘‘घोटालों का पर्दाफाश करना’’ बंद नहीं करेंगे।

Read More NESCO ड्रग डेथ केस: 2 आरोपी फिर पुलिस कस्टडी में, मुख्य सप्लायर से कनेक्शन की जांच तेज

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमैया और उनके बेटे नील पर विक्रांत पोत के संरक्षण के नाम पर एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जनवरी 2014 में, जहाज को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था और उसी वर्ष नवंबर में उसे कबाड़ में बदल दिया गया था। राउत ने सोमैया पर महाराष्ट्र से भागने का भी आरोप लगाया।

Read More मुंबई में इडली विक्रेता का वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय, सार्वजनिक शौचालय के पास रखा पानी इस्तेमाल करने का आरोप

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को मामले में किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गिरफ्तारी की आशंका के बीच, भाजपा नेता और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

Read More मुंबई: राज ठाकरे के जन्मदिन पर MNS का बड़ा ऐलान, दोपहिया चालकों को ₹5 प्रति लीटर सस्ता पेट्रोल

सोमैया ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर 2013 में तत्कालीन कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) सरकार ने युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को 60 करोड़ रुपये में कबाड़ का कारोबार करने वालों को बेचने का फैसला किया था और भाजपा ने इसका विरोध किया था।

Read More कुर्ला बेस्ट डिपो में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, इलेक्ट्रिक बसों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों का खुलासा

भाजपा नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने 10 दिसंबर, 2013 को धन इकट्ठा करने के लिए सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 11,000 रुपये जुटाए गए। 10 साल बाद शिवसेना सांसद संजय राउत बिना किसी दस्तावेज या सबूत के किरीट सोमैया पर 58 करोड़ रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ठाकरे सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करना बंद नहीं करेंगे। किरीट सोमैया घुटने नहीं टेकेगा। हम अब बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।’’

मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान