राज्य सरकार महाराष्ट्र के स्कूलों में 2 मई से गर्मी छुट्‌टी की घोषणा कर दी

राज्य सरकार महाराष्ट्र के स्कूलों में 2 मई से गर्मी छुट्‌टी की घोषणा कर दी

मुंबई: महाराष्ट्र के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 2 मई से शुरू होगी। राज्य सरकार की ओर से स्कूलों में गर्मी को छुट्टियों के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य में स्कूलों में 2 मई से प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। सरकार ने 13 जून से स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। पहले सरकार की ओर से गर्मी छुटि्टयों को रद्द करने का प्रस्ताव दिया गया था।

वर्ष 2022 की गर्मी छुट्‌टियों और शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में स्कूलों में कक्षाओं को शुरू करने करने के मामले में सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा था। सरकार ने अब इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसी फैसले के तहत सोमवार 2 मई 2022 से गर्मी की छुटि्टयां शुरू हो जाएंगी। सत्र 2022-23 में 12 जून 2022 तक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां जारी रहेंगी। छुट्‌टयों के बाद स्कूल 13 जून से शुरू होंगे। साथ ही, जून के महीने में विदर्भ भारी गर्मी की आशंका को देखते हुए गर्मी छुट्टी 26 जून तक घोषित की गई है। इस क्षेत्र में स्कूल 27 जून 2022 से शुरू होंगे।

Read More वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

स्कूलों में कक्षा पहली से नौवीं और 11वीं के परिणाम का प्रकाशन 30 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट ले पाएंगे। इस संबंध में स्कूलों को आदेश जारी कर दिया गया है। संबंधित स्कूलों की जिम्मेदारी दी है कि वे छात्रों या अभिभावकों को रिजल्ट के बारे में बताएंगे। सरकार ने गर्मी छुट्‌टी को कम करने के प्रस्ताव को नजरअंदाज कर दिया है।

Read More मुंबई: घर खरीदार को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को मुआवजा देने का दिया आदेश

महाराष्ट्र माध्यमिक विद्यालय संहिता के तहत साफ किया गया है कि शैक्षणिक वर्ष के दौरान छुट्टियों की कुल संख्या 76 दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर साफ किया गया है कि अगले शैक्षणिक सत्र में जून के दूसरे और चौथे सोमवार के दौरान सार्वजनिक अवकाश है। इसको ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का निर्धारण किया जाएगा।

Read More मुंबई: वडाला में बच्चों से नाले की सफाई कराने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान