दादर में लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर मनसे के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

दादर में लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर  मनसे के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुंबई:मुंबई पुलिस ने दादर इलाके में शिवसेना मुख्यालय के सामने एक लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे के चार कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लाउडस्पीकर, जिस कार के ऊपर इसे रखा गया था, उस वाहन को और अन्य वस्तुओं को भी जब्त कर लिया है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दो अप्रैल को मांग की थी कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर को बंद किया जाना चाहिए और उन्होंने कहा था कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो ‘‘मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर तेज आवाज में ‘हनुमान चालीसा’ बजाया जाएगा।

Read More भिवंडी में NCP का विरोध प्रदर्शन: गुटखा पैकेट जलाकर बढ़ते ड्रग कारोबार और पुलिस निष्क्रियता पर उठाए सवाल

शिवाजी पार्क पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि पुलिस को शिवसेना भवन के बाहर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मनसे पदाधिकारी यशवंत किल्लेदार और पार्टी के तीन अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

Read More पायधुनी परिवार मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में ज़िंक फॉस्फाइड की पुष्टि, ‘तरबूज मौत’ केस में बड़ा खुलासा

उन्हें हिरासत में लिए जाने बाद कई मनसे कार्यकर्ता पुलिस थाना परिसर के पास स्थित एक छोटे से मंदिर में एकत्र हुए और ‘हनुमान चालीसा’ और अन्य धार्मिक भजन गाने लगे। पुलिस ने कहा, ‘‘हमने शिवसेना भवन के सामने लाउडस्पीकर बजाने के चलते मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। हम इस मामले में और जांच कर रहे हैं।’’ इससे पहले, मनसे के कुछ कार्यकर्ताओं ने पिछले रविवार को पड़ोसी ठाणे जिले के कल्याण इलाके में पार्टी कार्यालय के सामने लाउडस्पीकर के जरिये ‘हनुमान चालीसा’ बजाया था।

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान