Ritu
Mumbai 

मुंबई : नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड?

मुंबई : नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड? मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी डिलीवरी बॉय सूरज मारुति वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया इनपुट और वैज्ञानिक जांच की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े

मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर रितु तावड़े ने मुंबई में पिछले हफ्ते बारिश और समुद्र हाई टाइड के बीच कोस्टल रोड के वीडियो पर ट्रोल किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। मेयर रितु तावड़े ने कहा है कि वह समुद्र में ऊंची लहरों के उठने के अलर्ट के वह कोस्टल रोड के विजिट पर गई थीं। यह कदम मुंबई के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा था और साफ किया कि वह 'रील्स स्टार' बनने के लिए वहां नहीं गई थीं। गौरतलब हो कि कोस्टल रोड के विजिट में मेयर रितु तावड़े ने वहां रेलिंग पर बैठे एक कपल को हटाया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। खुद आदित्य ठाकरे ने हमला बोला था।  
Read More...
Maharashtra 

किशोरी पेडनेकर पर मुंबई मेयर की ऑफिस में घुसने का आरोप, रितु तावड़े ने दर्ज कराई शिकायत

किशोरी पेडनेकर पर मुंबई मेयर की ऑफिस में घुसने का आरोप, रितु तावड़े ने दर्ज कराई शिकायत बृहन्मुंबई महानगरपालिका की मेयर रितु तावड़े के आरोप के बाद राजनीतिक बहस शुरू हो गई है. रितु ने आरोप लगाया है कि शिवसेना की पार्षद और BMC में विपक्ष की नेता किशोरी पेडनेकर उनके ऑफिस में घुसीं और सरकारी कागजात की तस्वीरें लीं और वीडियो रिकॉर्डिंग कीं. हालांकि, किशोरी पेडनेकर ने आरोपों से इनकार किया है. आरोप है कि मेयर तावड़े और पेडनेकर के बीच इस मुद्दे पर फोन पर कहासुनी हुई थी. तावड़े ने कहा कि उन्होंने इस मामले में आजाद मैदान पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण मेयर रितु तावड़े ने शनिवार को शहर में चल रहे सड़कों के कंक्रीटीकरण कार्य और नालों से गाद निकालने के कामों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आगामी मानसून में किसी भी प्रकार की जलभराव या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान मेयर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कंक्रीट से बनी सड़कों और उनकी ड्रेनेज पाइपलाइनों की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट मिश्रित पानी को नालियों में जाने से रोका जाए, क्योंकि इससे ड्रेनेज सिस्टम में अवरोध उत्पन्न हो सकता है और जल निकासी प्रभावित हो सकती है।
Read More...

Advertisement