Planes
Maharashtra 

मुंबई: मनोज जरांगे ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- मुंबई में प्रदर्शन किया तो न ट्रेन चलेगी और ना उड़ेंगे प्लेन

मुंबई: मनोज जरांगे ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- मुंबई में प्रदर्शन किया तो न ट्रेन चलेगी और ना उड़ेंगे प्लेन मराठा समुदाय को धमकाने का आरोप लगाकर महाराष्ट्र सरकार को गंभीर नतीजों की चेतावनी देते हुए, मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि यदि वह मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय करते हैं, तो 80 से 90 लाख युवा उनके साथ जुड़ेंगे और न तो हवाई जहाज उड़ने देंगे और न ही ट्रेनें चलने देंगे। हालांकि, जरांगे ने ये भी कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को उनका हक दे देती है, तो उन्हें मुंबई में प्रदर्शन करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।  
Read More...
National 

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस घटना में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का बी737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया।
Read More...

सूडान की राजधानी खार्तूम में तख्तापलट की कोशिश के बाद हवाईअड्डे पर विमानों में लगी आग...

सूडान की राजधानी खार्तूम में तख्तापलट की कोशिश के बाद हवाईअड्डे पर विमानों में लगी आग... खार्तूम में को भीषण गोलाबारी और विस्फोट हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच हुए संघर्ष के बाद सूडान के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बंद कर दी गई हैं. वहां विमानों में भी आग लगी है. सेना मुख्यालय और केंद्रीय खार्तूम में रक्षा मंत्रालय के हुई इस घटना में लोगों ने गोलियों की आवाज भी सुनी.  रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते तनाव के बीच शहर के विभिन्न स्थानों पर सैनिकों को तैनात कर दिया गया है.
Read More...

Advertisement